सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटों तक राजस्थान में होगी भारी बारिश

बीते दिन जहां तापमान में 4 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान जयपुर में दिन के तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया. साथ ही करीब अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, इसके साथ ही रात के तापमान में भी भारी गिरावट होने के चलते अब कूलर और एसी की रफ्तार पर ब्रेक लगा है।

Rajkumar Rajpurohit
  • Jun 20 2022 4:00PM
राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में प्री मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। राजस्थान के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शनिवार को मानसून पूर्व की बारिश हुई। रविवार को भी यही दौर जारी रहा। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के करीब सभी हिस्सों में हो रही प्री मानसून की बारिश के चलते तापमान औंधे मुंह गिरा है। बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

बीते दिन जहां तापमान में 4 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान जयपुर में दिन के तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया. साथ ही करीब अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, इसके साथ ही रात के तापमान में भी भारी गिरावट होने के चलते अब कूलर और एसी की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। 

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिन पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश जारी रहेगी। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जयपुर रविवार तेज हवा चलने के साथ बारिश की भी संभावना है।

लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को मिली राहत
-भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत
-बीते 24 घंटों में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज
-दिन के तापमान में 4 से 10 डिग्री तक गिरावट की गई दर्ज
-तो रात के तापमान में 3 से 8 डिग्री तक गिरावट की गई दर्ज
-करीब एक दर्जन जिलों में रात का पारा पहुंचा 23 डिग्री से नीचे
-राजधानी जयपुर में भी बीती रात 22.5 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा
-तो 30.1 डिग्री के साथ जालोर में बीती रात रही सबसे गर्म रात
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार