सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

हम जन विश्वास यात्रा निकाल रहे और वे झांसा यात्रा : नड्डा

जन विश्वास यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा जो कहती है वो करती है। हम आगे भी जो कह रहे हैं, वो करके दिखायेंगे। हम जन वि‌श्वास यात्रा निकाल रहे हैं, इसको सपाई निकाल नहीं सकते इसलिये अखिलेश ने प्रदेश में झांसा यात्रा निकालनी शुरू कर दी है। लोगों को झांसा देने का काम कर रहे हैं, मगर जनता झांसे में आने वाली नहीं है।

Tejas Rastogi
  • Dec 28 2021 6:28PM
जन विश्वास यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा जो कहती है वो करती है। हम आगे भी जो कह रहे हैं, वो करके दिखायेंगे। हम जन वि‌श्वास यात्रा निकाल रहे हैं, इसको सपाई निकाल नहीं सकते इसलिये अखिलेश ने प्रदेश में झांसा यात्रा निकालनी शुरू कर दी है। लोगों को झांसा देने का काम कर रहे हैं, मगर जनता झांसे में आने वाली नहीं है। बदायूं में मंगलवार को जन विश्वास यात्रा जनसभा कार्यक्रम शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित हुयी। जिसमें पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत महाराज भागीरथ के तपोस्थल से की तथा वेदों की धरती बदायूं जैसे शब्दों से की। इतना ही नहीं उन्होंने बदायूं के वीर सपूत जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपनी जीवन लगा दिया ऐसे कुंवर रूकुम सिंह, तुलसीराम, चौधरी बदन सिंह, मुंशी मंगल को नमन किया। बोले भाजपा और पिछली सरकारों में फर्क साफ दिख रहा है। उन्होंने सीधे हमला पूर्वर्ती सपा सरकार पर बोला। कहा, यह मेरा अखिलेश पर सीधा आरोप है, उन्होंने आतंकियों को छोड़ने के लिए फोन किया। जिसमें से चार आतंकियों को फांसी बाकी को उम्र कैद की सजा हुयी। क्या आप ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के काम कार्यों की सराहना करते हुए कहा योगी ने गुंडों को जेल में पहुंचाया है और गरीबों को जमीन और मकान देने जैसे कार्यों की प्रशंसा की। बोले, कोई शादी करने बेटे की जाता है तो परिवार के वाले में पूछते हैं। ऐसे ही जब वोटर वोट करने जायेगा तो पार्टी के बारे में पूछेगा तो पता चलेगा कि यह सपा तो गुंडों की पार्टी है यहां गुड्डा माफिया भरे हैं। कहा, सपाई खुद का विकास करते हैं। इस खुद के विकास में पिछली सरकारों में लोगों ने यूपी से पलायन करना शुरू कर दिया था। बोले सपा सरकार के मंत्री जेल में हैं, जो खनन माफिया था, अब योगी की सरकार में जेल में आराम कर रहे हैं। सपा की सरकार ऐसी थी 15 लाख लेपटाप का पैसा खर्च करके केवल छह लाख लैपटाप बांटती थी। दंगे वालों की सरकारों को कैसे भूल जायेंगे। बोले, आजकल तो वह नेता भी मंदिर जाने लगे हैं। जिन्होंने कारसवकों पर गोलियां चलवाईं, रामलला का मंदिर नहीं बनने दिया, बोले वह नेता जिन्हें चन्नामृत पीना नहीं आता है वह आज मंदिरों में जाकर घंटियां बजा रहे हैं। ऐसी अकल का क्या फायदा जो पाकिस्तान और जिन्ना की बात करते हैं। सभा को संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सरकारिता व पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा के अलावा प्रदेश सरकार के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद डॉ. संघमित्र मौर्य व विधायकों ने संबोधित किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार