सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बाबरी विध्वंस मामले में जेल जाने वाला हिंदुत्व का असली धर्म योद्धा कल्याण सिंह..

1 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए थे कल्याण सिंह, 20 हजार का लगा था जुर्माना.. बाबरी विध्वंस मामले में जेल जाने वाले भाजपा के एकमात्र नेता..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 29 2020 4:45PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन करने जा रहे है। दशकों तक चले राम मंदिर आंदोलन ने विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के कई नेताओं को देश की राजनीति में एक पहचान दी। इस आंदोलन में कई बड़े नाम शामिल हुए। अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, अशोक सिंघल, विनय कटियार, उमा भारती समेत देश के बड़े नामो ने इस आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। राम मंदिर के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता तक गवाई। भाजपा के फायरब्रांड नेता कल्याण सिंह उस समय उत्तर प्रदेश के मुखिया थे लिहाजा उनकी सत्ता की बलि सबसे बड़ी थी। कल्याण सिंह इस मामले में सजा पाने वाले एकलौते नेता थे।

30 अक्टूबर, 1990 को जब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवा दी।  बीजेपी ने मुलायम के मुकाबले में कल्याण सिंह को उतारा। कल्याण सिंह उस दौर में भाजपा के फायरब्रांड नेता थे। कल्याण सिंह सभाओं में कहते थे कि "हमारी बंदूकें भी जौं और बाजरा नही उगलती" .. 

भाजपा ने कल्याण सिंह के नेतृत्व में 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बना ली, कल्याण सिंह यूपी में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने। सीबीआई में जो आरोप पत्र दाखिल किया उसमे इस बात का उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री बनने के ठीक बाद कल्याण सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या का दौरा किया और वहां राम मंदिर निर्माण करने की शपथ ली। राम मंदिर निर्माण के लिए तब तक पूरे देश मे माहौल बन चुका था।

कल्याण सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर कहा कि बतौर मुख्यमंत्री वो बाबरी मस्जिद को कोई नुकसान नही होने देंगे। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों ने गुलामी के उस प्रतीक ढांचे को ढहा दिया। बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए कल्याण सिंह सरकार को दोषी माना गया। कल्याण सिंह ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को ही मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया लेकिन दूसरे दिन केंद्र सरकार ने यूपी की बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर दिया।

राम के नाम पर सरकार कुर्बान - कल्याण सिंह

बाबरी ढांचे गिराए जाने के बाद कल्याण सिंह ने कहा था कि ये सरकार राम मंदिर के नाम पर बनी थी और इस सरकार का मकसद पूरा हुआ। राम के नाम पर भाजपा ने सत्ता छोड़ दी।बाबरी का विध्वंस भगवान की मर्जी थी। मुझे इसका कोई मलाल नहीं है, कोई दुख नहीं है, कोई पछतावा नहीं है। ये सरकार राममंदिर के नाम पर बनी थी और उसका मकसद पूरा हुआ। ऐसे में सरकार राममंदिर के नाम पर कुर्बान... राम मंदिर के लिए एक क्या सैकड़ों सत्ता को ठोकर मार सकता हूं। केंद्र कभी भी मुझे गिरफ्तार करवा सकता है, क्योंकि मैं ही हूं, जिसने अपनी पार्टी के बड़े उद्देश्य को पूरा किया है।

तिहाड़ जेल भेज दिए गए कल्याण सिंह - 

सुप्रीम कोर्ट में कल्याण सिंह के खिलाफ मोहम्मद असलम ने अवमानना की अर्जी दाखिल की गई। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना की सुनवाई की और फिर 24 अक्टूबर, 1994 को फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि अदालत की अवमानना ने देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को प्रभावित किया है, इसलिए मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांकेतिक तौर पर एक दिन के लिए जेल भेजा जा रहा है साथ ही 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है, इसके साथ कल्याण सिंह को 1 दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार