कुख्यात गैंग्स्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है। कानपुर लाते वक्त एक्सीडेंट होने के चलते विकास ने पुलिस के हथियार लूटकर मौके का फायदा उठाते हुए फरार होने की कोशिश करी जिसके बाद वहां पहुंचा और अन्य पुलिसकर्मियों ने विकास को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा विकास की तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के बाद पुलिस ने क्रॉस फायरिंग करी। जिसमे विकास दुबे मारा गया। इनकाउंटर स्पॉट पर भारी बारिश हो रही है।
कानपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई इसके बाद विकास दुबे मौके का फायदा उठाते हुए भागने लगा। इस दौरान विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।