सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सिग्नेचर ब्रिज पर अक्टूबर से दौड़ेंगे वाहन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक को और भी बेहतर बनाने के लिए पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है।

Anchal Yadav
  • Feb 10 2021 10:10PM
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक को और भी बेहतर बनाने के लिए पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। जिसके बाद यह फ्लाईओवर अब अक्टूबर 2021 में पूरा हो जाने की उम्मीद है। जिसके बाद इस सिग्नेचर ब्रिज पर अक्टूबर के बाद से ही वाहन फर्राटेदार रफ्तार से दौड़ सकेंगे। राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर 697 मीटर लंबा होगा। परियोजना पर काम करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट मंगलम बिल्डकॉन लिमिटेड नाम की कंपनी को सौंपा गया है। जिसने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए 80.53 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। फ्लाईओवर 6 लेन का और 697 मीटर लंबा होगा। फ्लाईओवर छह लेन का बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 697 मीटर होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से नोएडा में सेक्टर 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुगमता होगी। इसके अलावा दिल्ली सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने के लिए सिग्नल फ्री यातायात मिलेगा। महज 365 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।राजीव त्यागी ने बताया कि फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को केवल 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पर जल्दी से जल्दी काम करने का आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी को महेश्वरी ने दिया था। जिसके बाद शनिवार से काम शुरू गया है। हम लोगों ने अक्टूबर 2021 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बड़ी बात यह है कि इस डिजाइन पर पहली बार गौतमबुद्ध नगर में किसी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार