सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Padma Shri Award: भारत सरकार ने की घाेषणा... टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वंदना कटारिया को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

इस बार हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई.

Geeta
  • Jan 27 2022 6:49PM

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम विश्वभर में रोशन किया. आपको बता दे कि वंदना कटारिया ने अपने गांव रोशनाबाद हरिद्वार का नाम एक बार फिर रोशन किया है.

हॉकी में वंदना कटारिया की अर्जित की गई विभिन्न उपलब्धि पर पिछले साल वंदना कटारिया को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया. वहीं इस बार हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई.

वंदना को पद्मश्री अवार्ड मिलने से ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है. वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. साथ ही विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया. वंदना कटारिया ओलंपिक हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला है.

हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री मिलने से हरिद्वार में जश्न का माहौल है. वंदना के गांव से लेकर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. वहीं वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया और बहन अंजलि कटारिया ने कहा कि वंदना ने पिता के सपने को साकार कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

परिजनों ने कहा कि वंदना को पद्मश्री मिलने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है. वंदना के गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा.

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार