सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूरोप से भी ज्यादा खूबसूरत है ये स्थान सबसे ज्यादा पर्यटकों का रहता है जमावड़ा

उत्तराखंड के इन स्थानों पर रहता है स्वीटजरलैंड अनुभव

Ankit Trivedi
  • Jul 20 2020 11:57PM

देवप्रयाग समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है।

यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है।

औली भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है।

फूलों की घाटी फूलों की घाटी गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। फूलों की घाटी विश्व धरोहर में शामिल है और 87.50 किलोमिटर वर्ग क्षेत्र में फैली है। यूनेस्को ने 1982 में फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था।

यह घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई है। फूलों की घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं।  यहां के खूबसूरत वादियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड में घूमने के लिए आते हैं। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। 

उत्तराखंड के स्थानों के बारे में कहा जाता है कि ये स्थान यूरोप की खूबसूरती को भी फेल करते हैं ।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार