सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव प्रचार अभियान में रंग भरने उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह....उससे पहले रुद्रनाथ मंदिर में की पूजा

राजनितिक दाल आप डोर-टू-डोर कैंपेन चलाना शुरू कर दी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Shanti Kumari
  • Jan 28 2022 2:56PM
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा भी जनता को अपनी पार्टी  की तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। वही, शाह चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में राज्य की 70 सीटों पर विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में बीजेपी ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

आपको बता दें राजनितिक दाल आप डोर-टू-डोर कैंपेन चलाना शुरू कर दी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर- टू- डोर कैंपेन किया और लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

शाह डोर टू डोर कैंपेन करने के बाद चमोली जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे। पार्टी डिजिटल माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों के बीच लगातार पहुंचने के प्रयासों में जुटी हुई है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार