सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

योगी की मेहनत लाई रंग.. अब पर्यटकों की पहली पसंद बना उत्तर प्रदेश.. जारी हुए आंकड़े..

भारतीय पर्यटक सांख्यिकी के नए आंकड़ों के अनुसार देशी पर्यटकों को लुभाने के मामले में उत्तर प्रदेश इस बार अव्वल रहा... जबकि विदेशी पर्यटकों के मामले में वह तीसरी पायदान पर रहा

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Oct 20 2020 2:00AM

घूमना-फिरना सैर-सपाटा यदि इसी काम को व्यावसायिक दृष्टि से कहा जाय तो पर्यटन हर किसी को पसंद है। भारतीय पर्यटक सांख्यिकी के नए आंकड़ों में इस बार यूपी की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दिखता है। देशी पर्यटकों को लुभाने के मामले में उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों में अव्वल रहा है। जबकि विदेशी पर्यटकों को लुभाने के मामले में उसने तीसरी पायदान हासिल की है।

भारतीय पर्यटक सांख्यिकी के अनुसार, देशी पर्यटकों को लुभाने को लेकर वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर था।  जबकी 2020 में प्रथम स्थान पर आ गया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में कुल 53 करोड़ 58 लाख 55 हजार 162 भारतीय पर्यटक भ्रमण के लिए आए। वहीं कुल 47 लाख 45 हजार 181 विदेशी पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश का भ्रमण किया। 2019 में पूरे भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन के हिसाब से उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है।

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि "मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से रामायण सर्किट, महाभारत सर्किट, ब्रज सर्किट, बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट जैसी योजनाओं पर कार्य किया गया है। राज्य सरकार के प्रयासों के चलते यूपी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार