सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची से मुलायम परिवार को लगा झटका,पिछले 25 वर्षों से लगातार सैफई ब्लॉक प्रमुख सीट पर यादव परिवार का कब्जा था

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार को जारी नई आरक्षण सूची के बाद सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार को लगा है। पिछले 25 वर्षों से लगातार जिस सैफई ब्लॉक प्रमुख सीट पर यादव परिवार का कब्जा था, वह नए परिसीमन में आरक्षित हो गई है।

क्षितिज दीक्षित
  • Mar 4 2021 12:31PM
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार को जारी नई आरक्षण सूची के बाद सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार को लगा है। पिछले 25 वर्षों से लगातार जिस सैफई ब्लॉक प्रमुख सीट पर यादव परिवार का कब्जा था, वह नए परिसीमन में आरक्षित हो गई है। नई आरक्षण सूची में सैफई सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए रिजर्व कर दिया गया है। हालांकि मुलायम के नाती और 2014 में मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव ने ये दावा किया कि एक बार फिर से सैफई ब्लॉक प्रमुख की सीट पर उनके परिवार का न सही लेकिन उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति ही चुन कर आएगा। तेज प्रताप यादव का आरोप है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सैफई को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि पिछली सरकारों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण क्यों नहीं हुआ तो इसका कोई जवाब नहीं मिला। सैफई की गिनती देश के सबसे आधुनिक गांवों में होती है। यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल, एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय और साफ-सुथरी लम्बी चौड़ी सड़कें हैं। वर्ष 1995 में मुलायम सिंह यादव के भतीजे रणवीर सिंह यादव सैफई के पहले ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। वर्ष 2000 में वही जीते। उनके निधन के बाद वर्ष 2002 में मुलायम दूसरे भतीजे धर्मेंद्र यादव यहां से ब्लॉक प्रमुख बने। वर्ष 2005 और 2010 में रणवीर सिंह के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव बने। वर्ष 2014 में मैनपुरी सांसद बनने के बाद वर्ष 2015 में उनकी मां मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीती थीं। अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बीजेपी की कड़ी चुनौती के बीच सपा को ऐसा कैंडिडेट ढूंढना होगा जो यादव के परिवार के बेहद करीबी हो।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार