सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भ्रष्टाचार के मुद्दें पर बात करते हुए कहा, कि एक ओ एस डी तीन-तीन पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 9 2022 4:19PM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ 

 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। वर्तमान समय से डेंगू से अस्पताल भरे हुए हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेग रही है।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में क्राइम पर जीरो टालरेंस की बात करते हैं,प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दरोगा को अपराधियों द्वारा गोली मारकर पिस्टल लूट लेनी जैसी घटना सामने आई है। यदि जनता की हिफाजत करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश की आम जनता का क्या होगा ?
 
भ्रष्टाचार के मुद्दें पर बात करते हुए कहा, कि एक ओ एस डी तीन-तीन पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। सरकार को अपनी राज्य स्तरीय जांच ऐजेसियों पर भरोसा नहीं तथा केन्द्र की जांच एजेंसियों से जांच कराने की बात कहना कहीं न कहीं भ्रष्टचार को दबाने एवं भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने जैसा है। आयुष दाखिले में भारी अनियमितता एवं छात्रपति शाहूजी महाराजा यूनिवर्सिटी में कमीशन के पैसों को ठिकाने लगाने जैसे भ्रष्टाचार के मामले इस सरकार की पोल खोल रहे हैं तथा सरकार का भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं।
 
प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, आशीष दीक्षित, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, बृजेश सिंह, प्रज्ञा सिंह आदि प्रमुख रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार