सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहर एवं जिला अध्यक्षों की हुई बैठक

बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लगातार अपराध एवं अपराधी उत्तर प्रदेश में तांडव कर रहे हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 2 2022 11:38AM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ 

 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष एवं विधायक वीरेन्द्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक हुई।
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लगातार अपराध एवं अपराधी उत्तर प्रदेश में तांडव कर रहे हैं। बलात्कार, लूट एवं हत्या की घटनायें बहुत बढ़ गई हैं। योगी सरकार की साख गिरी है, चाहे वह शिक्षा की बात हो या स्वास्थ्य की या फिर कानून व्यवस्था की, सरकार पर गंभीर आरोप लग रहें हैं। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें और लड़े। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। डे़गू, चिकनगुनिया, मलेरिया ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है पर योगी सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद खाबरी ने आगे कहा जिलाध्यक्ष जिले की रीढ़ होता है। आज प्रदेश में हम 32 सालों से सरकार में नहीं है उसके बावजूद हमारे हौंसले कहीं से कमजोर नहीं हुए। हम निरन्तर भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से लड़ रहे हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी से कोई राजनीतिक दल लड़ रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है। राहुल गांधी जी द्वारा चलाई जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन्हीं मुद्दों को उजागर कर रही है। जिससे भाजपा के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। राहुल गांधी जी ने जो बीड़ा उठाया है वह देश की जनता के हित के लिए है। 
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत व विघटन की राजनीति की जा रही है। लोगों को जाति एवं धर्म के नाम पर आपस में बांटा जा रहा है। समाज में नफरत की आग फैलायी जा रही है और उसकी आड़ में भारतीय जनता पार्टी अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। 
 
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, शिव पाण्डेय, प्रवक्ता संजय सिंह मौजूद रहे।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार