योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज दोपहर 4:30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चेतन चौहान कोरोना संक्रिमत में थे साथ ही उनकी किडनी में भी इंफेक्शन था जिसके बाद उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था। शाम 4:30 बजे चेतन चौहान को हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले चेतन चौहान का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था लेकिन तबीयत में सुधार न होने के चलते उनको गुरुग्राम ले जाया गया था। इससे पहले यूपी कैबिनेट की मिनिस्टर रही विमल रानी वरुण की भी मृत्यु कोरोनावायरस के चलते हो चुकी है।