भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज 7 महीने बाद बहुप्रतीक्षित टीम की कर दी। सूची भले ही नई हो लेकिन अधिकतर चेहरे इस बार भी पुराने है। संगठन में जातीय समीकरण को भी साधने की भी पूरी कोशिश की गई है।
लगभग 7 महीने स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा लेकिन संगठन में पद की मारामारी की आशंकाओ को देखते हुए सूची में विलंब होता चला गया। आज जिस प्रदेश कार्यकारिणी का एलान किया गया है उसमें 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष को जगह दी गई है।
7 ब्राह्मण और 8 ठाकुर चेहरे भी स्वतंत्र टीम में शामिल-
भाजपा ने 41 सदस्यीय टीम में 7 ब्राह्मणों को जगह दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर उपाध्याय ब्राह्मण है। वही 7 सदस्यीय प्रदेश महामंत्री की टीम में भी 2 ब्राह्मण शामिल है। जिनमें गोविंद नारायण शुक्ल और सुब्रत पाठक का नाम शामिल हैं। भाजपा ने 16 प्रदेश मंत्री बनाये है जिसमे से 3 ब्राह्मण है। त्र्यम्बक त्रिपाठी, प्रांशु दत्त द्विवेदी और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। संतुलन बनाने के लिए 8 ठाकुर नेताओं को भी शामिल किया गया है। वहीं 12 पिछड़ी जाति के नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। 41 सदस्यीय टीम में अशोक जाटव को चित्रकूट से प्रदेश मंत्री बनाया गया है जबकि पूरी टीम में बनारस के 4 नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है।
कौन क्या बना -
प्रदेश उपाध्यक्ष-
नाम जिला
लक्ष्मण आचार्य वाराणसी
पंकज सिंह नोएडा
विजय बहादुर पाठक लखनऊ
कांता कर्दम मेरठ
सलिल विश्नोई कानपुर
दयाशंकर सिंह बलिया
सुरेंद्र नागर नोएडा
सतपाल सैनी मुरादाबाद
पद्मसेन चौधरी बहराइच
नीलम सोनकर आजमगढ़
कमलावती सिंह कानपुर
प्रकाश पाल कानपुर
संतोष सिंह लखनऊ
देवेंद्र चौधरी मेरठ
ब्रजबहादुर उपाध्याय हाथरस
सुनीता दयाल गाजियाबाद
कोषाध्यक्ष-
नाम जिला
मनीष कपूर वाराणसी
संजीव अग्रवाल बरेली
प्रदेश महामंत्री--
नाम जिला
जेपीएस राठौर शाहजहांपुर
गोविंद नारायण शुक्ल अमेठी
अश्वनी त्यागी मेरठ
अमरपाल मौर्य प्रतापगढ़
सुब्रत पाठक कन्नौज
अनूप गुप्ता लखीमपुर
प्रियंका रावत बाराबंकी
प्रदेश मंत्री-
नाम जिला
त्रयंबक त्रिपाठी संतकबीर नगर
सुभाष यदुवंश बस्ती
संजय राय गाजीपुर
चंद्रमोहन सिंह बुलंदशहर
देवेश कोरी कानपुर
शंकर गिरी वाराणसी
अंजुला माहौर आगरा
अशोक जाटव चित्रकूट
प्रांशुदत्त द्विवेदी फर्रुखाबाद
मीना चौबे वाराणसी
रामचंद्र कनौजिया लखनऊ
शकुंतला चौहान(लोनिया) गोरखपुर
अनामिका चौधरी(निषाद) प्रयागराज
पूनम बजाज अलीगढ़