सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Up Election 2022 : अखिलेश यादव के बेबुनियाद आरोप पर उपमुख्यमंत्री मौर्य का करारा जवाब....कहा - जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में ही कर दिया है,

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों और भगोड़े लोगों को टिकट दिया है। अखिलेश बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ये आरोप अखिलेश की बौखलाहट का नतीजा है।

Shanti Kumari
  • Jan 28 2022 5:47PM
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है। इस बात पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोलै है। 

मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं। जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में ही कर दिया है, जो आज भी कायम है, नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें। चार घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुंचाने वाला तैयार है।

इसके बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों और भगोड़े लोगों को टिकट दिया है। अखिलेश बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ये आरोप अखिलेश की बौखलाहट का नतीजा है।

विस्तार में आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा था कि मेरे हैलीकॉप्टर को बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा था। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़ान भरे। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में नीचे लिखा कि जनता सब समझ रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है. समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार