सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Up Election 2022 : कल दिल्ली में होगी बीजेपी की बैठक....प्रत्याशियों की होगी घोषणा

मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। 11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

Shanti Kumari
  • Jan 10 2022 6:17PM

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक आज यानी सोमवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के बीच डिजिटल चुनाव प्रचार और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अब प्रत्याशियों की घोषणा के लिए कल दिल्ली में बैठक की जाएगी

मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। 11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

 देव सिंह ने कहा कि हम जनता के बीच मोदी-योगी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे। हम प्रदेश के तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जनता भाजपा के साथ है। सपा के साथ आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व इमरान मसूद हैं।

वही, आपको बता दें कि यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं के बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं के बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कल दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,  उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद कभी भी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार