सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Up Electrion 2022: अपर्णा यादव हुई भाजपा में शामिल....अखिलेश के लिए बनेंगी विभीषण ?

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Shanti Kumari
  • Jan 19 2022 10:45AM

रामायण में देखा गया हैं कि शक्तिशाली रावन राम से युद्ध में किसी भी तरह से हरने वाला नहीं था, लेकिन रावन का भाई विभीषण जो राम या कहे तो सत्य के पक्ष में आकर रावन जैसे शक्तिशाली को परास्त करने में अहम् भूमिका निभाई। माना जाता है कि विभीषण राम के पक्ष में नहीं रहते तो रावन को हराना राम के लिए असंभव था। तो क्या मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव बीजेपी के लिए विभीषण का काम कर रही गई?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। 

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार