सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने 26/11 को इस्लामिक आंतकवाद विरोधी दिवस के रुप में मनाया

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों एवं देश- विदेश के नागरिकों को आज हमले के 12 वर्ष पूरे होने पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Namit Tyagi , twitter @NamitTyagi1
  • Nov 26 2020 11:07PM
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने आज 26/11को इस्लामिक आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया।संगठन ने शाहदरा मुख्य चैक के निकट इस्लामिक आंतकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल ने कहा कि समय आ गया है कि विश्व में इस्लामिक आंतकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सभी देश एकजुट हो जाएं। इस्लामिक आंतकवाद से विश्व का कोई देश अछूता नहीं बचा।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस्लामिक आंतकवाद की भर्त्सना कर रही है लेकिन हिंदुस्तान में मुस्लिम वोटो के भूखे राजनीतिक दल उन्हें सरंक्षण एवं समर्थन देने में लगे हैंद्य ऐसे तत्वों को भी सबक सिखाने की जरूरत है।

श्री गोयल ने 26/11 हमले के दौरान मारे गए आंतकवादियों के लिए पाक सरकार के इशारे पर पाकिस्तानी पंजाब के साहिवाल में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन की कड़ी भर्त्सना की और कहा कि भारत को एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करके पाक में चल रहे आंतकवाद प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट करना चाहिए क्योंकि इतिहास गवाह है कि पाक प्यार की भाषा समझने वाला नहीं।इस अवसर पर सर्व श्री धर्मेन्द्र बेदी (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), राहुल मनचंदा, शंकर लाल , शिव कुमार शर्मा, अवध कुमार, पप्पु बंसल, श्रीमति सुमन शर्मा आदि उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार