सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले गहलोत सरकार से प्रदेश का आमजन परेशान, चुनाव में भाजपा विकास को ही बनाएगी मुख्य मुद्दा

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और गहलोत सरकार की विफलताओं के बारे में आमजन को बताएं

Namit Tyagi ,twiter: @NamitTyagi1
  • Oct 29 2020 10:53PM
आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक गुरुवार को न्यूज क्लब होटल में हुई। इसमें सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति के संयोजक-प्रभारी एवं जिला परिषद प्रभारी शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव बड़ी चुनौती है। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और बाधित विकास कार्यों के कारण आमजन गहलोत सरकार से परेशान है। वहीं पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आमजन का ध्यान रखकर कई जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीत चुकी है। यही विकास चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा। इसी की बदौलत हम चुनाव जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और गहलोत सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताएं।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हमारे संगठन की समीक्षा में हम सफल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा, भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। इसमें बूथ से शीर्ष नेतृत्व का राष्ट्र को प्रथम रखने का लक्ष्य है। हम समाजहित में काम करते हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद व जिला प्रभारी नारायण पंचारिया और लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताई।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ इकाई के जरिए लोगों तक पहुंचाएं। वहीं पिछले लगभग दो साल से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दौरान खराब कानून व्यवस्था को और केंद्र सरकार की योजनाओं का ठीक से क्रियान्वित करने में विफल होने की बात आमजन को समझाएं।

बढ़ते अपराध, बिजली बिलों, कोरोना कु-प्रबंधन, किसान कर्जमाफी, बेराजगारी भत्ता और लम्बित भर्तियों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में एक ऐसी पार्टी की सरकार की अगुवाई वो कर रहे हैं, जो राज्य में बढ़ते अपराध के कारण अराजकता की पर्याय बन चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में अलग-अलग गुटों में बंटी हुई कांग्रेस आमजन के साथ छल कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आमजन को कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल का अंतर समझाएं, जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर भाजपा को जिताने को लेकर उत्साहित है।

किसानों के लुटेरे हमें हराने में लगे हैं..

कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित और किसान कल्याण के लिए लाए गए नए कृषि सुधार कानून के कारण किसानों के सभी लुटेरे एक साथ मिलकर भाजपा को हराने में लगे हैं। लेकिन उनकी देश के लिए कोई विचारधारा ही नहीं है। इनमें अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने निजी स्वार्थ की चिंता है। नए कृषि विधेयकों को किसानों का हितैषी बताते हुए कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इससे देशभर में किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही उन्हें बिचौलियों से आजादी मिलेगी। जो लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। श्री कैलाश चौधरी ने कहा कि अब ये दुष्प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं दिया जाएगा। ये सरासर झूठ है, गलत है, किसानों को धोखा है।किसानों को अपनी उपज देश में कहीं पर भी, किसी को भी बेचने की आजादी देना, बहुत ऐतिहासिक कदम है. हमारी सरकार किसानों को एमएसपी के माध्यम से उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी खरीद भी पहले की तरह जारी रहेगी।

बैठक में ये रहे मौजूद..
भाजपा जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, स्वरूप सिंह खारा, सम्पत बोथरा, रतनलाल बोहरा, दशरथ मेघवाल, अमृतलाल जैन, खुमान सिंह सोढ़ा, ललित बोथरा, श्रीमती सिगरती देवी, पुरखाराम मांजू, एडवोकेट रूपसिंह राठौड़, महावीर सिंह चूली, एडवोकेट मुस्कान, वीरसिंह भाटी, रमेश शर्मा, रणवीर सिंह भादू, श्रीमती अनीता चौहान, रमेश सिंह इंदा, विक्रम सिंह, हरीश सोनी, रमेश गौड़, जगदीश खत्री, किशोर भार्गव, किशन बोहरा उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार