सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले भाजपा को रोक नहीं पाएगी टीएमसी

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ किया घर-घर सम्पर्क

Namit Tyagi
  • Jan 11 2021 6:53PM
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को भाजपा के अनेक कार्यक्रमों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। दमदम विधानसभा में “गृह संपर्क अभियान” के तहत घर-घर जाकर आमजन से मुलाकात की और पार्टी का सन्देश पहुंचाया। शेखावत ने दमदम स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन कर हनुमान जी से क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। तत्पश्चात मंत्री ने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रचार अभियान के साथ यह बात और अधिक स्पष्ट होती जा रही है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा को रोकने के प्रयास विफल हो रहे हैं। वो भाजपा को रोक नहीं पाएगी। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के ऐसे विफल प्रयास पश्चिम बंगाल की जनता में भाजपा के प्रति अनुराग को बढ़ा रहे हैं।

शेखावत ने बाद में आम कार्यकर्ता के घर सहज सम्पर्क और परिवार के साथ समय बिताया और उनके बीच बैठकर भी भोजन किया। शेखावत ने समाज के प्रबुद्घ लोगों, वकीलों, डॉक्टरों के समूहों के साथ चर्चा की। मंत्री शेखावत को सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों ने भाजपा का साथ देने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

दमदम रोड, केजी मोड़, पीके गुहा रोड और दमदम कैंट के कई क्षेत्रों में उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से चर्चा की। उन्हें भाजपा के मिशन और विजन के विषय में बताया और विगत एक दशक के शासन में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

जन संपर्क अभियान के दौरान उनसे अपार संख्या में मुलाक़ात करने वाले लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री से लोगों ने उन समस्याओं के जल्द निवारण का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने उनसे कहा कि वोट देने की जिम्मेदारी हमारी है और हमारे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना आप की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री ने दमदम कैंट स्थित सुकांतो पल्ली खेलार माठ और आर्मेनियन घाट के समीप स्ट्रैंड रोड पर गंगा सागर मेला शिविर का भी दौरा किया। समाज के प्रबुद्ध लोगों, वकीलों, डॉक्टरों के समूहों के साथ भी उन्होंने चर्चा की। सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा का साथ देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार