सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत बोले विपरीत परिस्थितियों में साहसिक बजट

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गिनाईं केंद्रीय बजट की खूबियां बोले, किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध

Namit Tyagi, twitter, @NamitTyagi1
  • Feb 6 2021 7:16PM
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में साहसिक बजट पेश किया है। किसी भी उपभोक्ता पर एक रुपए का भी नया टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने बजट में प्रस्तावित योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि इस बजट में हर वर्ग को महत्व दिया गया है।

राजधानी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि कृषि कानूनों को काला कानून वही लोग बता रहे हैं, जिन्हें जनता ने नकार दिया है या जिन्हें भविष्य में नकारे जाने का डर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है।

शेखावत ने कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर कुछ लोग किसानों के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं, लेकिन सच ये है कि एमएसपी में डेढ़ गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2021-22 का बजट पेश किया गया है। इतना ही नहीं, जब भी आत्मनिर्भर भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया में एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। आपदा को अवसर में बदलने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया है।

शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में जल जीवन मिशन (शहरी) की भी घोषणा कर दी है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। अनुसूचित जनजाति बहुल्य इलाकों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने को लेकर शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिजनौर, सोनभद्र और श्रावस्ती में चार नए एकलव्य विद्यालय खोलने का फैसला किया है। पहाड़ी इलाकों में इसके लिए 48 करोड़ और मैदानी इलाकों में 38 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित हुई संगोष्ठी..
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित संगोष्ठी में भी भाग लिया। उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों के बीच केंद्रीय बजट पर चर्चा की और इसे जनकल्याणकारी और एक दिशायुक्त बजट बताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार