सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

धर्मांतरण की सरगर्मी के बीच गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा...मां सर्वमंगला के दर्शन करेंगे, विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे शाह

छत्तीसगढ़ में इस साल के आख़िर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ये रैली बहुत महत्वपूर्ण है।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख
  • Jan 5 2023 7:59PM
 
 
देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री उस दौरान छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, जब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा जोर-शोर से हावी है।
 
 
 
 
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बताया कि 7 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कोरबा आगमन हो रहा है। इस अवसर पर अमित शाह विशाल आम सभा को संबोधित करने के साथ ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।
 
 
 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 7 जनवरी को ऊर्जा नगरी कोरबा में होने जा रहा है। वे 7 जनवरी को कोरबा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मां सर्वमंगला से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी वे लेने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शाह सीएसईबी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए जाएंगे और वहां से स्टेडियम में आकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सभा के उपरांत पंचवटी में कोरबा लोकसभा के पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।
 
 
 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि श्री शाह के कार्यक्रम की तैयारी में हमारे चारों संगठन जिले जुटे हुए हैं। 7 जनवरी का दिन कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। हमारे चारों संगठनात्मक जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनसामान्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए आएंगे। यह कार्यक्रम ऊर्जा नगरी के इतिहास में दर्ज होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार