सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विशेष अभियान के तहत एसडीएम सदर न्यायिक/ ईओ नगरपालिका ने जनता को साफ सफाई के तहत किया जागरूक, किया मास्क का वितरण।

आजमगढ़।नगरपालिका ईओ के रूप में एसडीएम सदर न्यायिक ने किया पदभार ग्रहण, शहर क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

घनश्याम प्रजापति
  • Jan 20 2022 6:17PM

आजमगढ़।नगरपालिका ईओ के रूप में एसडीएम सदर न्यायिक ने किया पदभार ग्रहण, शहर क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। गौरतलब है कि आजमगढ़ नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी के रूप में एसडीएम सदर न्यायिक रवि कुमार को डीएम ने जिम्मेदारी दी है। नवागत ईओ ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यों के प्रति सक्रियता दिखाई है। उन्होंने सबसे पहले शहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और नगर पालिका कर्मियों संग बैठक कर समस्याओं को जाना।

उन्होंने बताया कि ठंड के बाद भी कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए लकड़ियों का इंतजाम किया गया है। वहीं कई स्थानों पर साफ सफाई को लेकर भी अज्ञानता दिखी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि घरों का कूड़ा एक ही स्थान पर फेंके। कई स्थानों पर वाटर लीकेज के चलते समस्या को भी संज्ञान लिया गया है। नवागत ईओ ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसके बावजूद लोग मास्क नहीं लगा रहे है उन्होने बताया कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगो के बीच मास्क का वितरण किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार