सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा भवन में बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा भवन में बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

praveen singh
  • Jul 15 2021 6:23PM
आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा भवन में बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष बिहार विधान सभा- श्री महेश्वर हजारी जी,अपर समाहर्ता समस्तीपुर,अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,आरडब्ल्यूडी के कार्य० अभियंता,एमओआईसी पदाधिकारी, बिजली विभाग के अभियंता,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
कल्याणपुर प्रखंड के सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधि यथा मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्यों द्वारा अपनी अपनी समस्याओं को बारी बारी से रखा गया।
जिलाधिकारी और माननीय उपाध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के समस्याओं को बारी-बारी से सुनने के बाद सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों यथा:
१. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता।
२. एमओआईसी पदाधिकारी
३. बिजली विभाग के अभियंता
४. जिला कृषि पदाधिकारी
५. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी
६. अंचल अधिकारी ताजपुर
७. अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर।
८. आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता।
1. उक्त सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्थल पर जाकर देख ले जहां जहां लोग शरण ले रहे हैं, के लिए चापाकल और शौचालय की व्यवस्था 2 दिनों के अंदर जगह चयनित कर कराना सुनिश्चित करेंगे।
2. Plastic sheet (पॉलीथिन) की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
3. पशु राहत स्थल पर पशु चारा की व्यवस्था जिसमें भूसा और चोकर भी साथ देने का निर्देश दिया गया।
धन्यवाद।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार