सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तराखंड में विधायको की नाराजगी पर बयानबाजी

विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें मयंक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सही तरीके से सरकार ना चला पाने का आरोप लगाया

Krishna Kumar
  • Sep 4 2020 6:58PM

उत्तराखंड सरकार के कई विधायकों की नाराजगी को लेकर आम आदमी पार्टी मुद्दा बना रही है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पत्रकार वार्ता कर सरकार और मुख्यमंत्री को खेलने का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के काशीपुर विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें मयंक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सही तरीके से सरकार ना चला पाने का आरोप लगाया। मयंक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ही विधायकों की परेशानियों को नहीं समझ पा रहे हैं यही कारण है कि कई विधायक मुख्यमंत्री से नाराज हैं और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को सुनाने भी गए थे लेकिन विधायकों की कोई सुध नही ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके विधायक ही उन पर भ्रष्टाचार लगाने का आरोप लगा रहे हैं। वही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकार की सराहना की है और विधायकों की नाराजगी को नकारा है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री से नाराज नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार