सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

योगी के नेतृत्व में यूपी तोड़ रहा पिछड़ेपन का दुष्चक्र... आंकड़े बता रहे अन्य सरकार और योगी सरकार का फर्क

योगी सरकार कैसे उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन के दुष्चक्र से बाहर लाने को प्रयासरत है, यह आंकड़े स्पष्ट कर रहे है

रजत के मिश्र, Twitter- rajatkmishra1
  • Dec 18 2020 10:09AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी पिछड़ेपन के तमगे को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में रिकॉर्ड रच रहा है। इससे देश दुनिया मे उप्र की छबि बदल रही है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के ई संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लेने में देश में उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आना इस बात का सबूत  है कि यूपी के लोगों में डिजिटल सेवाओं का क्रेज बढ़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का कहर शुरू होने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य स्तर पर रोजाना उच्चस्तरीय बैठक की शुरूआत की थी। तबसे यह क्रम लगातार जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी से लेकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं घर बैठे ही मिलें, इसके लिए भी विशेष प्रयास शुरू किए गए। नतीजतन ई संजीवनी के माध्यम से प्रदेश में रोजाना 4000 से ज्यादा लोग टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में ई संजीवनी सेवा की शुरूआत से 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोग परामर्श ले चुके हैं। 16 दिसंबर को ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 4184 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया है। 

500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध

प्रदेश में ई संजीवनी सेवा रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) उपलब्ध रहती है। इसमें सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है। ई संजीवनी ओपीडी के तहत 500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देने के लिए उपलब्ध हैं।

ऐसे ले सकते हैं ई संजीवनी टेली कंसल्टेंसी का लाभ

प्रदेश सरकार की ओर से घर बैठे टेली कंसल्टेंसी सेवा का लाभ लेने के लिए अपने स्मार्टफोन में ई संजीवनी एप्लीकेशन डाउनलोड करके या esanjeevaniopd.in पर लॉग इन करके या जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वह अपने नजदीकी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। 

देश के टॉप टेन राज्य राज्य

तमिलनाडु 319507
उत्तर प्रदेश 268889
मध्य प्रदेश 70838
गुजरात 63601
केरल 62797
हिमाचल प्रदेश 49224
आंध्र प्रदेश 39853
कर्नाटक 32693
उत्तराखंड 31910
महाराष्ट्र 12635

प्रदेश के टॉप टेन जिले

मेरठ 22655
रायबरेली 21357
जालौन 21083
सिद्धार्थनगर 16878
बहराईच 13951
प्रयागराज 13186
फैजाबाद 11057
बुलंदशहर 10724
गोरखपुर 8575
हरदोई 8074

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार