सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची... 91 उम्मीदवार ठोकेंगे अपनी दावेदारी

देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी जो योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार हैं वही भाजपा उम्मीदवार होंगे।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 28 2022 2:53PM

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है आपको बता दें भाजपा पूरी तरीके से तैयार है अपने आप को चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल-बदल और प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला भी जारी है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ेंगे। अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता और गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है।

डुमरियागंज से कांग्रेस उम्मीदवार  राघवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा से टिकट मिला है। राघवेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस  नेता आरपीएन सिंह के करीबी हैं। पहले यहां से आरपीएन सिंह के लड़ने की खबरें थीं। इस सीट से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर जीते थे। देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी भाजपा उम्मीदवार होंगे। 

बहराइच से अनुपमा जयसवाल को टिकट मिला है। मेजा से नीलम करवरिया को भाजपा उम्मीदवार होंगी। नीलम यहां से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, फूलपुर से मौजूदा विधायक प्रवीण पटेल को टिकट  मिला है। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। यहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय जीतते रहे हैं। तिलोई से मयंकेश्वर सिंह फिर से भाजपा उम्मीदवार होंगे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार