सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP TET 2021 : यूपीटीईटी पेपर लीक मामले की कार्रवाई में मिली कामयाबी....परीक्षा नियामक प्राधिकारी समेत इतने आरोपी गिरफ्तार

इस परीक्षा का आयोजन पीएनपी ने कराया था। संजय उपाध्याय को परीक्षा नियामक प्राधिकारी बनाया गया था। संजय उपाध्याय पर ही इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी थी। सरकार ने पेपर लीक होने के मामले को उनकी बड़ी चूक माना था और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मंगलवार को संजय उपाध्याय को निलंबित किया गया था।

Shanti Kumari
  • Dec 1 2021 10:01AM

बीते रविवार को  UP TET का परीक्षा रद्द कर दिया गया था क्योकि परीक्षा होने से पहले सॉल्वर गैंग द्वारा पेपर लीक कर दिया गया था। इस कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। पूरा दिन हंगामा चलता रहा। इस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। बता दें आज उत्तर प्रदेश में UP TET पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एसटीएफ ने लखनऊ से टीईटी परीक्षा कराने वाले परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें इस परीक्षा का आयोजन पीएनपी ने कराया था। संजय उपाध्याय को परीक्षा नियामक प्राधिकारी बनाया गया था। संजय उपाध्याय पर ही इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी थी। सरकार ने पेपर लीक होने के मामले को उनकी बड़ी चूक माना था और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मंगलवार को  संजय उपाध्याय को निलंबित किया गया था। 

UP TET पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 29 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों से हुई हैं। 20 से अधिक संदिग्धों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है, लेकिन इस पूरी कवायद के बाद भी साफ नहीं हो पाया कि आखिर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा का पेपर कैसे लीक हो गया। सॉल्वर गैंग को पेपर रविवार रात 12:05 पर मिल चुका था। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार