सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: जल्द ही भक्तों को दर्शन देंगे राम-लला... पूरा होने वाला आयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य

उत्तर प्रदेश की अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य लगातार दिन रात रुके बिना चल रहा है। पिछले कल शुक्रवार को राम जन्म भूमि पूजन की दूसरी वर्षगांठ थी।

Aarti Dixit
  • Aug 6 2022 6:58PM

उत्तर प्रदेश की अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य लगातार दिन रात रुके बिना चल रहा है। पिछले कल शुक्रवार को राम जन्म भूमि पूजन की दूसरी वर्षगांठ थी।

राम मंदिर के लिए संतो और अचार्यों के चले सालों-साल संर्घष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से ट्रस्ट का गठन किया गया, और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूमधाम के साथ 5 अगस्त 2020 को अयोध्या पहुंच कर राम-लला मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया। तब से आज तक राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

आपको बता दें, राम-लला जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने जानकारी दी है, कि राममंदिर निर्माण का काम दिन-रात कराया जा रहा है। जिस कार्य को पूरा करने के लिए करीब 500 मजदूरों को लगाया गया है। जिनकी महनत के कारण गर्भगृह का 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और पांच फीट ऊंची महापीठ बनकर तैयार भी कर दी गई है। बाकी काम भी सिंतबर तक पूरा हो जाएगा और जल्द ही मंदिर के स्तंभों को भी जोड़ कर तैयार कर देंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राममंदिर को सितंबर तक तैयार करने की कोशिश जारी है और 21 फीट ऊंची कुर्सी में ग्रेनाइट के साथ 17 हजार पत्थरों का प्रयोग किया गया है। इसी के साथ अगस्त से भूतल के स्तंभों को जोड़ने का काम शुरु कर दिया गया है।

इसी के साथ डॉ. अनिल ने बताया है कि, मंदिर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रण करने के भी प्लान बनाए जा रहे हैं। अगर प्रतेक दिन में डेढ़ लाख भक्त राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने आएंगे। तो भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, उसके लिए मंदिर का परिक्रमा क्षेत्र 60 फीट चौड़ा रखा जाएगा।

साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से भक्तों के जान-मान की सुरक्षा को ध्यान में रख कर राममंदिर का काम हो रहा है। राम-लला के दर्शन के व्याकूल भक्तों के लिए  गर्भगृह का निर्माण पूरा होते ही, रामलला को विराजित किए जाएंगे।

भक्तों के दर्शन के लिए गेट खोल दिए जाएंगे। साथ ही दूसरे और तीसरे तल का काम चालू रहेगा। उसमे कोई रोक-थाम नहीं होगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार