सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP BYE ELECTION: आजमगढ़ में भाजपा ऐतिहासिक जीत की और अग्रसर... सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं। ​

Akshat Shrotry
  • Jun 26 2022 4:31PM

आजमगढ़ सीट का परिणाम कभी भी घोषित हो सकता है। आजमगढ़ में भाजपा ऐतिहासिक जीत की और बढ़ रही है। रामपुर और आजमगढ़ के चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी बात करेंगे।

 आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं। वह 10859 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 289376 मत मिले हैं।

 सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं।

 आजमगढ़ में अब तक कुल 845569 मतों की गिनती हो चुकी है। जिसमें से बीजेपी को 291763 वोट मिले हैं। सपा को 281114 को मत मिले हैं। बसपा को 250237 मत प्राप्त किए हैं। उपचुनाव में कुल 909000 वोट पड़े थे।

 आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार