सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

UIT व नगर निगम प्रशासन द्वारा जबरन ऐसे सरस बूथ तोड़े जा रहे हैं

अभी हाल ही में UIT द्वारा जबरन दमनकारीरूप से तीन ऐसे बूथ तोड़े गए हैं जिनके पास की वैध NOC है।, धरोहर राशि भी जमा है व जिनका कोई किराया भी बाकी नहीं है

Jaspreet Singh
  • Sep 7 2022 10:22AM
आज 06-सितम्बर-2022 को सरस डेयरी बूथ संचालक समिति कोटा शहर के दर्जनों बूथ संचालको ने प्रशासन की दमनकारी नीतिओ के सम्बन्ध में विशेष सभा का आयोजन किया। यह सभा पिछले काफी समय से UIT व नगर निगम प्रशासन द्वारा जबरन ऐसे सरस बूथ तोड़े जा रहे हैं जिनके पास NOC है, जिनकी धरोहर राशि जमा है, व समय पर किराया भी अदा कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब पूर्व में नगर विकास न्यास सचिव महोदय से बात की गई थी तो उनका प्रतिउत्तर भी नकारात्मक रहा। सचिव महोदय राजेश जोशी जी ने कहा था की कोटा शहर में स्थित सभी सरस बूथ अवैध है। इस संबंध में डेयरी बूथ संचालक समिति के सदस्य श्री शांति धारीवाल जी से भी मिल चुके हैं उन्होंने भी बूथ संचालकों की समस्या का समाधान करने के बजाय सिर्फ आश्वासन ही दिया। साथ ही धारीवाल जी ने न्यास सचिव को भी हिदायत दी कि सरकार का काम रोजगार देना है ना कि गरीब का रोजगार छिनना। बूथ संचालकों की यह मांग पिछले काफी समय से लंबित है जिस पर की कोई ठोस कदम कोई भी सरकार या प्रशासन नहीं उठाना चाह रही है और ना ही वे इस बात को समझने को तैयार है कि बूथ संचालक एक बहुत ही गरीब तबके के व्यक्ति हैं और उनकी आय का एकमात्र स्त्रोत सरस बूथ ही है। अभी हाल ही में UIT द्वारा जबरन दमनकारीरूप से तीन ऐसे बूथ तोड़े गए हैं जिनके पास की वैध NOC है।, धरोहर राशि भी जमा है व जिनका कोई किराया भी बाकी नहीं है। इनमे से एक बूथ तो विकलांग कोठे में है। जो कि इस प्रकार है। 1. शंकर लाल रोहिड़ा पुत्र सोभराज रोहिड़ा, आयु 60 वर्ष, बूथ No.-B-908, पता:- बीजसम माता जी के मंदिर के पास, विनोवा भावे नगर, मोब नंबर-9116807567 (विकलांग कोठा), बूथ स्थापना/NOC समय:-20/03/2003(19 वर्ष पुराना बूथ) (**नगर विकास न्यास कोटा द्वारा अनुमोदित***) 2. विजय सिंह पुत्र केशर सिंह, आयु 42 वर्ष, बूथ No.-H/Dairy/52 , पता:- RACB चौराहा, विधायक कॉलोनी रंगबाड़ी मोब नंबर-9314388222, बूथ स्थापना/NOC समय:-18/01/2006(16 वर्ष पुराना बूथ) (**नगर निगम कोटा द्वारा अनुमोदित***) 3. नरेश शर्मा पुत्र बजरंग लाल शर्मा , आयु 47 वर्ष, बूथ No.-90216496 , रजिस्ट्रेशन No.2010/900100041 पता:-श्रीनाथ पुरम अग्निशमन केंद्र के सामने, श्रीनाथ पुरम कोटा मोब नंबर-9929819936, बूथ स्थापना/NOC समय:-10/02/2005(17 वर्ष पुराना बूथ) (**नगर निगम कोटा द्वारा अनुमोदित***) इस अवसर पर आज सरस डेयरी बूथ संचालक उपाध्यक्ष नरेश जी शर्मा, अरविन्द शर्मा, रमेश सेठी, कौशल सेठी, बालमुकुंद कुशवाह, राजू नागर, जगदीश पॉटर, शंकर लाल , नंदलाल नगर, शरद आदि दर्जनों डेयरी बूथ संचालक उपस्थित थे

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार