सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अयोध्या: सरयू में डूबे 5 युवक, 2 की मौत , तीन की हालत गंभीर

सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर होली के बाद नहाने गए पांच लोग डूब गए। जिसमे से दो किशोरों की मौत हो गई है और बाकी तीन की हालत गंभीर है। मृत किशोरों की पहचान प्रियम गुप्ता और अमर सिंह के तौर पर हुई है।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 30 2021 11:33AM

होली में रंग खेलने के बाद सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर नहाने गए पांच किशोर नदी में डूब गए। पांचों को डूबता देख स्थानीय लोगो की मदद से बचाव टीम ने सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 2 किशोरों की मौत हो गई और बाकी 3 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।


मातम में बदल गई त्योहार की खुशियां - 

मृत किशोरों की पहचान प्रियम गुप्ता निवासी नियावा और अमर सिंह निवासी हौसला नगर कॉलोनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दो किशोरों की मौत की खबर के बाद परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवारवालों के मुताबिक पांचो दोस्त होली में रंग खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने चले गए थे और बाद में उनके मरने की सूचना आई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार