सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो फरार

जनपद गौतमबुद्ध नगर में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

Anchal Yadav
  • Aug 7 2020 6:26PM
गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार देर रात दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात थाना बादलपुर पुलिस रोजा रेलवे फाटक के पास निरीक्षण कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की मंशा से गोली चला दी। सिंह के अनुसार जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कपिल नामक बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से भाग गया। कपिल के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश गाजियाबाद के एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा था। वह अनिल दुजाना तथा बिल्लू दुजाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अलग घटना में थाना जारचा पुलिस व बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार की देर रात को चौना गांव के नहर की पटरी पर मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव निवासी तिलपता थाना सूरजपुर को लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से थाना कासना क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक, देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। सिंह के अनुसार उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त बदमाश ने लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार