सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोदीनगर गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूबे दो दिन से दोनों का पता नहीं

दो दिन से NDRF की टीम गोताखोर दोनों बच्चों की बाॅडी को खोजने में लगी अभी तक सफलता हाथ नहीं

जितेन्द्र कुमार संवाददाता मोदीनगर
  • Sep 21 2021 11:31AM
गाजियाबाद :: मोदीनगर सौंदा में गंग नहर पुल के पास रविवार शाम, गणपति विसर्जन के लिए गए थे। पांच किशोर पैर फिसलने के कारण पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन किशोरों को बचा लिया। वहीं 48 घंटे से ज्यादा अधिक बीत चुके है, लेकिन अभी तक NDRF की टीम और गोताखोर दोनों युवकों का अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। मोदी नगर स्थित ब्रह्मपुरी बुलाकी पाडा अर्पित, जानकारी के अनुसार रविवार शाम को दो अलग-अलग टोलियां निवाडी थाना अंतर्गत सौंदा गंग नहर पुल पर मूर्ति के विसर्जन के लिए गई थी। विसर्जन के दौरान कुछ युवक और किशोर गंग नहर में नहाने लगे। इसी बीच पांच किशोर नहर में बहने लगे। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन किशोर राहुल, साहिल, और एक अन्य को बचा लिया। जबकि बेगमाबाद निवासी 17 वर्षीय वंश पुत्र हरीश वर्मा तथा ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 15 वर्ष अर्पित शर्मा पुत्र सुमित शर्मा का पता नहीं चल पाया। कार्रवाई देर से शुरू होने से परिजनों ने हंगामा भी किया। वंश ने इस साल ही इंटर पास की थी। ऑटो चालक पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ब्रह्मपुरी निवासी अर्पित शर्मा नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। पिता सुमित ने बताया कि अर्पित के जन्म के करीब 2 माह बाद उसकी मां का देहांत हो गया था। तीन भाई-बहनों में अर्पित सबसे छोटा है। वही वंश की बात की जाए तो वह दो बहन भाई हैं। वंश के जाने के बाद घर में मात्र एक बहन रह गई है।वहीं वंश की मां का रो रो कर बहुत बुरा हाल।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार