सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यमुना एक्सप्रेस-वे अधिकारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है।

Anchal Yadav
  • Jun 24 2021 1:49PM

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है। अधिकारियों ने आज को यह जानकारी दी।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जनपद मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में बीती रात को वाणिज्य कर अधिकारी कर चोरी रोकने के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर शुक्ला आदि एक गाड़ी को रोक कर जांच कर रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने वाणिज्य कर अधिकारियों तथा उक्त गाड़ी को टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि इस घटना में त्रिपाठी सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मनोज त्रिपाठी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना में सीपीओ वीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल किशोर शुक्ला की मौत हो गई है तथा त्रिपाठी समेत पांच घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक माट धर्मेंद्र चौहान गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना नौझील में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार