सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar: मुजफ्फरपुर में तिरंगें का किया अपमान, पहले तिरंगे में अशोक चक्र की जगह बनाया चांद और तारा, फिर दूसरे मुल्क से मिलता-जुलता झंडा भी लगाकर फहराया

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई में तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ कर फहराने का मामला सामने आया है।

Vaishnavi Chauhan
  • Aug 11 2022 5:51PM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई में तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ कर फहराने का मामला सामने आया है। दरअसल, तिरंगे में अशोक चक्र की जगह चांद और तारा बना दिया गया है। इतना ही नहीं इसके ठीक बगल में दूसरे मुल्क से मिलता-जुलता झंडा भी लगाकर फहराया जा रहा है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस-प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। जिसके बाद पूरा महकमा हरकत में आ गया। पहले वीडियो की सत्यता की जांच की गई। इसे सही पाया गया।

जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय इस दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। जिसने भी ये हरकत की है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है । इसमें एक जनप्रतिनिधि की संलिप्ता सामने आई है। वह पूर्व मुखिया भी रह चुका है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। हालांकि, मामला बिगड़े नहीं इसके लिए पुलिस ने उसका नाम या पहचान उजागर नहीं किया है। हालांकि उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि झंडा को उतार दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि तिरंगे झंडे के किए गए अपमान पर क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में नई गठबन्धन की सरकार बनते ही ऐसे राष्ट्रविरोधियों का मनोबल बढ़ने लगा है ये लोग आतंकी हैं। लेकिन राज्य सरकार ऐसे देश विरोधियों का जड़ से सफाया करने में नाकामयाब है। तो वहीं पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार