सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों सहित 20 की मौत, कई की हालत नाजुक

कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों सहित 20 की मौत, कई की हालत नाजुक

प्रमोद कुमार
  • Feb 24 2024 2:45PM
उत्तर प्रदेश: कासगंज जिले में सुबह करीब 10 बजे पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर  श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों में आठ महिला भी शामिल हैं। घायलों में से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद हाहाकार मचा हुआ है। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।


दरअसल एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले लोग पूर्णमासी के चलते गंगा स्नान करने कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे। दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया के निकट एक वाहन से बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। ट्रॉली में लगभग 52 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक छह माह के बच्चे का मुंडन कराने के लिए जा रहे थे।

CM योगी ने कासगंज सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता  और सभी गंभीर रूप से घायलो को 50 हजार रूपये देने के निर्देश दिये हैं। CM ने सभी घायलों का तत्काल निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार