सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नगर परिषद महुगाव को मिलेगी नई सौगात

महू:- महूगांव के स्थानीय कांकरपुरा तालाब को विकसित किया जायेगा पर्यटन स्थल के रूप में।

विमल दुबे
  • Apr 8 2021 8:30PM
नगर परिषद महूगांव में महू-नीमच रोड स्थित कांकरपुरा तालाब को पर्यटन स्थल सैर सपाटा के रूप में विकसित किये जाने हेतु मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर , भाजपा नेता रामकिशोर शुक्ला द्वारा दिल्ली से आई टीम को तालाब का निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण टीम में पीयूष तिवारी (वाणिज्य चीफ एक्जीक्यूटिव, दिल्ली), रवी पंडीत (उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पर्यटन विकास निगम, दिल्ली) एवं श् बघेल जी (मध्य प्रदेष इंचार्ज अखिल भारतीय पर्यटन विकास निगम) द्वारा कांकपुरा तालाब का निरीक्षण किया गया उनके द्वारा उक्त स्थान के चयन की सरहाना की गई और चर्चा में कहा गया की यहा सौंदर्यीकरण की बहुत सम्भावनाएं है तथा उक्त तालाब को पयर्टन हेतु विकसित किया जाता है तो सैर सपाटे के लिये नागरिकों को एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। रामकिशोर शुक्ला द्वारा बताया गया की मंत्री उषा ठाकुर जी के मार्गदर्षन में लगभग 22 करोड की लागत से तालाब को पर्यटन हेतु विकसित किया जायेगा जिसमें बोट हाउस, तालाब के चारौ ओर वृक्षारोपण, स्टोन पिचिंग, घाट निर्माण, गार्डन, फूड जोन, बांउड्रीवाॅल, पाथवे एवं गहरीकरण आदि कार्य किया जायेगा। वर्तमान में नगर परिषद महूगांव एवं आस-पास इस प्रकार का कोई भी स्थान नही है कांकरपुरा तालाब विकसित होने के बाद यहा पर्यटन को बढावा मिलेगा। तालाब मुख्य मार्ग के समीप है, जिससे नगर एवं आस-पास के लोग आसानी से इस जगह घुमने पहुंच सकते है। मंनोरजन के साथ खुली हवा और फूड जोन नागरवासियों को सैर सपाटे हेतु विषेष आकर्षण रहेगा। निरीक्षण हेतु आई टीम द्वारा एवं टं्टीया मामा एवं जानापाव कुटी का भी निरीक्षण किया एवं विकास की सम्भावनाओं को तलाषा।                मंत्री उषा ठाकुरजी एवं रामकिशोर शुक्ला के साथ निरीक्षण के दौरान दिनेश  शर्मा, नवीन तिवारी, महेष पाल, निकोश मुलीक आदि उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार