सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar: कल होगा नीतीश-तेजस्वी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार...RJD के अवध बिहारी बन सकते हैं स्पीकर

बिहार राज्य की नई महागठबंधन सरकार का 16 अगस्त यानी की कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम 4:30 बजे मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

Minakshee Sisodia
  • Aug 15 2022 5:56PM

बिहार राज्य की नई महागठबंधन सरकार का 16 अगस्त यानी की कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम 4:30 बजे मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

आपको बता दें राज्यपाल फागू चौहान मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार बता दें आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर समय लेंगे। साथ ही मंत्रियों का लिस्ट भी राज्यपाल को सौंपेंगे,  वे मंत्री जो मंगलवार को शपथ लेगें।

खबर है कि राजद की तरफ से 17 मंत्री शपथ लेंगे वही, जदयू के 13, कांग्रेस के 3, हम के तरफ से एक और निर्दलीय एक शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधान सभा के स्पीकर के लिए आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी हो सकते हैं। हालांकि अवध बिहारी चौधरी पिछली बार भी विपक्ष के तरफ से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्हें सर्वसम्मति से स्पीकर बनाया जा सकता है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार