सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कल ट्रैक्टर ट्रॉली से किसान बिल के विरोध में रैली निकालेंगे किसान

गौतम बुद्ध नगर के किसानों ने बैठक कर, कल ट्रैक्टर ट्रॉली से रैली निकालने का किया फैसला

Anchal Yadav
  • Jan 6 2021 7:36PM
कृषि अध्यादेशों को लेकर अन्नदाता किसान आंदोलन कर रहा है। सरकार की किसानों के साथ कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है मगर किसान संतुष्ट नहीं हुए। इस आंदोलन को तेज धार देने के लिए किसान संगठन और किसान यूनियन के अलग-अलग किसान दिन रात एक किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर अलग अलग किसान संगठन और किसान यूनियन के अलग अलग संगठन हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भी आंदोलन के मैदान मेंं मजबूती से डटी हुई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अहवान पर कल 07 जनवरी-2021 को पलवल तक ट्रैक्टर रैली की जानी है। गौतमबुद्धनगर मेंं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रैली को लेकर तैयारियां शुरू की हैं। किंतु यहां पर बुद्धवार को ही दो अलग अलग स्थानों पर बैठकें संपन्न हुई। एक बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पुराने चेहरे दिखाई दिए, जब कि दूसरी बैठक में कुछ युवा और कुछ पुराने चेहरे। बात गुटबाजी की, की जाए तो जिलाध्यक्ष अनित कसाना और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर एक बैठक दनकौर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चौधरी जीवन सिंह ने की व संचालन मनोज मावी ने किया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विभोर शर्मा ने सभी लोगों से अपील की है कि कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 7 जनवरी को डासना से पलवल तक ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुचें। वहीं सभी ने कल 7 जनवरी के दिन ट्रैक्टरों के साथ रैली में सम्मलित होने की संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की 7 तारीख को होने वाली ट्रैक्टर रैली के लिए तैयारियों को लेकर सदर तहसील क्षेत्र में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव बाबा लज्जाराम प्रधान ने की व संचालन सुनील प्रधान ने किया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि 7 तारीख को सिरसा, रामपुर पेरिफेरल से चढ़कर हजारों की संख्या में  ट्रैक्टर, ट्रॉलीं से किसान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  के साथ पलवल के लिए रवाना होंगे, जो  26 जनवरी  की परेड की तैयारियों का भी एक दृश्य होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार