सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिलेभर में होंगे सेवा कार्य।

आज (11 को) मनाएंगे सांसद सिंह का जन्मदिन, जिलेभर में होंगे सेवा कार्य*

पंकज त्रिवेदी
  • Sep 10 2021 4:55PM
*आज (11 को) मनाएंगे सांसद सिंह का जन्मदिन, जिलेभर में होंगे सेवा कार्य* छबड़ा- 10 सितंबर बारां– झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता धूमधाम से मनाएंगे। सांसद सिंह के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा के निर्देश पर शहर मंडल समेत जिले के सभी बीस मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसको लेकर कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक बत्रा एवं जिला सहप्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने मंडल पदाधिकारियों से मंडलों में होने वाले सेवा कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में वहां के अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल वितरित किए जायेंगे। जिसके बाद गायों को चारा डालकर पौधारोपण किया जायेगा। वहीं शहर मंडल में प्रातः 9 बजें कोटा रोड़ स्थित नगर परिषद की गौशाला में गायों को चारा, प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल में में फल वितरण, 11 बजे जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम और दोपहर 1 बजें सांसद कार्यालय पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसके बाद सायं 4 बजे तेल फेक्ट्री क्षेत्र स्थित विमंदित गृह में बच्चों को भोजन कराया जाएगा। जिसके बाद शहर समेत जिले के सभी मंडलों में सायं 6 बजें केक काटकर सांसद सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार