सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: इन दो राशि वालों को मिल सकता है फायदा... भाग्य का मिलेगा साथ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

आज का राशिफल 30 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन राहु और केतु का राशि परिवर्तन होगा। जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Sonam gurung
  • Oct 30 2023 11:56AM

आज का राशिफल 30 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन राहु और केतु का राशि परिवर्तन होगा। जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष- आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आज आप किसी के साथ ज्यादा व्यवहारिक रहना पसंद नहीं करेंगे, इससे आप कई परेशानियों से बच जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान की सराहना की जाएगी। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता से यदि आप किसी बात को कहे, तो उसमें जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

वृष: आज का दिन आपके लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। दिन के पहले भाग में प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करें। वृषभ राशि वालों के लिए आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आज का दिन शांति से बिताना लाभकारी रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दिनभर आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने से आलस्य रहेगा, फिर भी जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखना और अपने खर्चों पर अंकुश लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे काम में आप आगे बढ़ेंगेदोपहर बाद स्वास्थ्य में अचानक गिरावट या किसी अन्य प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वभाव में रूखापन और वाणी में कड़वाहट झगड़े का कारण बनेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला वाला है। कुछ दिनों से चली आ रही शारीरिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। किसी नए घर को खरीदने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर कर्ज के मामलों में सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। मित्रों पर खर्च होगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालिक योजना पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर सुबह से ही भागदौड़ रहेगी, लेकिन सफलता को लेकर मन में संदेह रहेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सतर्क रहें, आलस्य महंगा साबित हो सकता है।

तुला: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें और आप अपनी वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। व्यापारिक कार्यों में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा और ईश्वर दर्शन का योग है। घर में वैवाहिक मामलों की रूपरेखा बनेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को धैर्य और साहस से करें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने साथियों पर पूरा भरोसा बनाए रखना होगा और आपके नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन से बचना होगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। साझेदारी के काम की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। पड़ोसियों के कारण परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर बेवजह बहस हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करने से गर्मी और सर्दी की समस्या हो सकती है।

मकर: आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए मददगार साबित होगा। भाइयों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम फिलहाल टाल दें अन्यथा हानि होने की आशंका बन ही है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। सायंकाल के समय दोस्तों से नई जानकारी मिलेगी। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है और व्यर्थ के बातों में आपको पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: इस राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिले, तो उसमें बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। बिजनस या नौकरी या किसी अन्य रिश्ते के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। माता पिता की मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन: आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। मन में भावना और क्रोध की अधिकता के कारण आप छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई किसी नये वाहन को खरीदने का सपना लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप सरकारी काम टाल सकते हैं और फैसले आपके खिलाफ हो सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार