सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अमेरिका की धरा पर फहराया अपना तिरंगा... शुद्ध देसी रेडियो द्वारा हुआ शानदार आयोजन...कथक और भरतनाट्यम ने बांधा समां

नैशविल शहर के इतिहास में पहली बार ऐसी कोई परेड हुई है।

योगेश मिश्रा, सुदर्शन न्यूज़
  • Aug 15 2022 7:02PM
आज स्वतंत्रता दिवस की धूम देश के साथ ही दूर विदेश की धरती में भी देखी जा रही है। जहां अनेक माध्यमों से भारतीय अपनी आज़ादी का जश्न मना रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की धूम विदेश में और खासकर के अमेरिका की जमीन पर भी जोर शोर से मच रही है। 
 
 
 
शुद्ध देसी रेडियो के फाउंडर शालिनी दीक्षित और एंडी साठे ने इंडिया@75 के मौके पर नेशवील टेनेसी में एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर वह दोनों नैशविल शहर में रहने वाले NRIs की सभी भारतीय विविधताओं को साथ में लेकर आए और एक संपूर्ण भारत की तरह हर स्टेट के लोगों को साथ मिलाकर उन्होंने विभिन्न भारतीय राज्यों के कार्यक्रम देकर पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का प्रयास किया।  
 
 
 
इस दौरान कभी कथक और भरतनाट्यम डांस फॉर्म के रुप में और कभी भारतीय भाषाओं के गाने गाकर, कभी अपने प्रांत की झांकी सजाकर विदेश में रहने वाले भारतीयों ने एक अद्भुत भारत की तस्वीर बना दी। 
 
 
 
इस समारोह की शुरुआत हुई हर घर तिरंगा परेड से हुई जहां सैकड़ों की तादाद में बच्चे बड़े एकत्रित हुए और तिरंगा हाथ में लेकर वंदेमातरम की धूम मचा दी। इस कार्यक्रम में नेशनल सिटी के मेयर डेरेक ऐडम्स और एक्टर पॉलीटिशियन बिजनेसमैन नेपोलियन दुराईस्वामी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। सभी ने शुद्ध देसी रेडियो के इस प्रयास की खूब सराहना की। 
 
 
 
 
नैशविल शहर के इतिहास में पहली बार ऐसी कोई परेड हुई है। शालिनी दीक्षित और ऐंडी दोनों अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि अपने रेडियो के जरिए उन्हें भारत की आजादी के अमृत महोत्सव अमेरिका में भी मनाने का अवसर मिला। 2018 में शुद्ध देसी रेडियो, भारतीय संस्कृति, भारतीय विरासत और भारतीय भाषाओं के प्रचार प्रसार के लिए शुरू किया था। आज यह रेडियो भी बुलंदियां छू रहा है। अमेरिकी धरती पर इन भारतीयों को इस प्रयास की बहुत सराहनीय हो रही है।
 
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार