सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सूरत के स्मीमेर अस्पताल की तीन रेसिडेंट महिला डॉक्टर हुई अस्पताल से गायब

स्मीमेर अस्पताल की टीबी चेस्ट विभाग की 3 महिला डॉक्टर हुई गायब गायब तीनों महिला डॉक्टरों में से एक डॉक्टर के साथ संपर्क होने का टीबी विभाग के अध्यक्ष का दावा

Gabhru Bharvad
  • Aug 23 2022 11:48AM
सूरत के स्मीमेर हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल से तीन रेसिडेंट डॉक्टर गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के टीबी चेस्ट विभाग की 3 महिला डॉक्टर गायब हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि को जब यह तीनों महिलाएं नाश्ता करने बाहर गई थी उसके बाद  वापस नहीं लौटी और इसी दौरान वह गायब हो गई। यह तीनों ही महिला डॉक्टर मूल रूप से भरूच गांधीनगर और सोनगढ़ की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि आखिरी बार अस्पताल कैंपस में आए हुए अमूल पार्लर के पास इन्हें देखा गया था। उसके बाद इनकी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिस वजह से तीनों महिला डॉक्टरों के परिवार को इस घटना की जानकारी दी गई है, जिसके बाद परिवार और विभाग द्वारा इन्हें ढूंढने की जोरों शोरों से कोशिश की जा रही है। आपको बता दें अस्पताल के टीबी विभाग पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि काम ज्यादा होने की वजह से यह तीनों महिला डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गई है। संतुष्ट की बात यह है कि इन सब के बीच टीबी विभाग के अध्यक्ष ने 3 महिला डॉक्टरों में से एक महिला डॉक्टर से संपर्क होने की बात कही है। लेकिन कही न कहीं अस्पताल से महिला डॉक्टर गायब होने की वजह से स्मीमेर अस्पताल सवालों के घेरे में है अब देखना यह होगा कि अस्पताल विभाग तीनों महीला डॉक्टरों को कितना जल्दी ढूंढने में कामयाब होता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार