सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों की अब खैर नहीं

वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने एक विशेष अभियान चलाया।

Anchal Yadav
  • Jan 9 2021 5:32PM
वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वाले लोगों के खिलाफ आज गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक सघन जांच गई और सैकड़ों वाहनों का चालान काटा गया जबकि कई वाहन जब्त किए गए। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी हुआ है, कि वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इसके तहत आज गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान कारों, दुपहिया वाहनों तथा कमर्शियल वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सैकड़ों वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई वाहन जब्त किए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वाहनों पर गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाले तथा नंबर प्लेट पर नारे लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आज की करवाई में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार