सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी कोस रहे थे PM मोदी को...उस प्रदर्शन में घुसे चोर, उड़ाए कांग्रेसियों के जूते, पैसे, बटुए

कुछ कार्यकर्ताओं के जेब से मोबाइल पर्स और कुछ के तो जूते ही जेबकतरे ले भागे

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख
  • Aug 5 2022 11:35PM
 
ED की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी को जमकर कोसा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के जिस आंदोलन में शिरकत करने पहुंचे थे, उस आंदोलन में चोरों ने कांग्रेस के कई नेताओं के जेब से बटुए पार कर लिए। अब पुलिस चोरों को ढूंढने में लगी है।
 
 
केंद्र सरकार के खिलाफ रायपुर में कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रदर्शनकारियों की शक्ल में भीड़ में घुसे जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब काट ली है। हद तो तब हो गई जब रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा के पास रखे 50 हजार नगदी ही उड़ा ले गए। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं के जेब से मोबाइल पर्स और कुछ के तो जूते ही जेबकतरे ले भागे हैं। इस बात की जानकारी जब नेताओं और कार्यकर्ताओं को हुई तो उनके बीच खलबली मच गई।
 
 
 
दरअसल आज कांग्रेस के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, ईडी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट गार्डन के अम्बेडकर चौक के पास बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता हुए थे।
 
 
 
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने अंबेडकर चौक पहुंचे थे। इस दौरान कुछ जेब कतरे भीड़ का फायदा उठाकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच घुस गये। मौका देखकर जेबकतरों ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा के जेब में रखे 50 हजार नगदी को पार कर लिए। इस बात की जानकारी जब उधो वर्मा को हुई तो इसकी शिकायत सिविल लाईन पुलिस को दी गई। अब शिकायत पर पुलिस इन चोरों की खोज में जुट गई है।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार