सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बीजेपी को छोड़ आम आदमी पार्टी में नेताओ का शामिल होना बदस्तूर जारी

केजरीवाल सरकार की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सनपाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर महेंद्र कुमार सनपाल को ‘आप’ की सदस्यता दिलाई। महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे और मौजूदा समय में वह भाजपा सिंधी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे। श्री सनपाल दिल्ली से लेकर गुजरात तक भाजपा के लिए काम किया है।

Alok Jha
  • Mar 28 2021 7:28PM

केजरीवाल सरकार की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सनपाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर महेंद्र कुमार सनपाल को ‘आप’ की सदस्यता दिलाई। महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे और मौजूदा समय में वह भाजपा सिंधी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे। श्री सनपाल दिल्ली से लेकर गुजरात तक भाजपा के लिए काम किया है। महेंद्र कुमार सनपाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महेंद्र कुमार सनपाल के शामिल होने से आम आदमी पार्टी को दिल्ली से लेकर गुजरात तक मजबूती मिलेगी और उनके 30 साल के राजनीतिक अनुभवों का भी ‘आप’ को बहुत लाभ मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महेंद्र कुमार सनपाल का जोरदार स्वागत किया और साथ मिल कर दिल्ली और दिल्ली के लोगों के हितों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा सिंधी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के अलावा भी कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं। इससे पहले, वह एपीएमसी आजादपुर के सदस्य रह चुके हैं। भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भारत सरकार के सिंधी भाषा प्रमोशन, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ गुजरात के गांधीनगर में काम कर चुके हैं। 

महेंद्र सिंह नागपाल ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली में किए जा रहे जनहित के कार्यों को देख कर दूसरे राजनीतिक दलों के नेता खासे प्रभावित हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देकर लाखों लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों की केजरीवाल सरकार ने हर स्तर पर जाकर मदद की है। वहीं, भाजपा ने गंदी राजनीति के अलावा जनहित के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया है। इससे भाजपा के नेताओं का पार्टी के प्रति मोह भंग होता जा रहा है और वे लोग दिल्ली और दिल्ली वालों के विकास को प्राथमिकता देते हुए भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं । 

आम आदमी पार्टी में इससे पहले भी कई भाजपा के नेता शामिल हो चुके हैं। पिछले एक साल के दौरान भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दूसरे दलों के नेताओं का ‘आप’ से जुड़ने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता शामिल हैं, इन में ज्यादातर मौजूदा और पूर्व पार्षद, महत्वपूर्ण पदों पर पदासीन और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। माॅडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से भाजपा पार्षद रिंकू माथुर पिछले साल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद, भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार रमेश अम्बावता और उनकी पत्नी पूर्व निगम पार्षद चमन अम्बावता समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल हो गए। इनके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगबीर प्रधान, भाजपा की पार्षद आरती यादव और पूर्व पार्षद अनिल यादव, भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और दिल्ली सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष संतलाल चावड़िया, दिल्ली नगर निगम श्रमिक संघ के अध्यक्ष रहे जेपी टोंक, अनारकली वार्ड से भाजपा पार्षद रेखा दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री रहे श्रवण दीक्षित, राकेश गुजराल, विशन देव गहलोत आदि नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार