आम बजट देश के साथ प्रदेश को भी विकास के रास्ते पर ले जाएगाः-उमेश सिंह कुशवाहा
आम बजट मे कृषि, युवा, स्वास्थ्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2021-22 के आम बजट मे कृषि, युवा, स्वास्थ्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। अकेले स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है जो पिछले साल से 137 प्रतिशत अधिक है।
यह बजट कोरोना संकट काल के बाद आया है। इस संकट के दौर मे भी केन्द्रीय सरकार ने सकरात्मक बजट पेश किया है। ऐसे समय मे जब टैक्स वसूली मे भारी दिक्क्त हो रही है इसके बाद भी आम लोगो पर बोझ नही बढ़ा है। यह बजट प्रदेश के विकास मे गति प्रदान करने मे सहायक होगी।
श्री कुशवाहा ने वित मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुये कहा है केन्द्रीय बजट काफी स्वागतयोग्य है। इसमे किसान, युवाओ के प्रति ज्यादा ध्यान दिया गया है। आत्म निर्भर बिहार की योजनाओ के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट गाॅंव कसबा युवा बुजुर्ग अद्यमी के लिए समर्पित है।
साथ ही पार्टी के प्रदेश महासचिव सह् मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने भी केन्द्रीय बजट 2021-22 को सराहा है। बजट ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले लोगो के लिए एवं युवाओ के लिए लाभकारी है
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प