सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा आयोजित पंच दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण करके मनाया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा आयोजित पंच दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण करके मनाया गया।

Ajay Jain
  • Jun 5 2021 6:20PM
आज सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा आयोजित पंच दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण करके मनाया गया। सभी पर्यावरण प्रेमियों ने यमुना खादर तीसरे पुस्ते में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए उचित दूरी बनाकर वृक्षारोपण किया। जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्री अजय महावर जी ने सर्वप्रथम वृक्षारोपण करके सम्पूर्ण समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और स्वच्छ यमुना अभियान व अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण करके स्वच्छ पर्यावरण रखने का संकल्प लिया।
कोरोना महामारी संक्रमण की घटना विश्व के मानवीय इतिहास की सबसे दुखद एवं पीड़ादायक घटना है।
ये महामारी पूरी दुनिया को असहनीय दुःख तथा अपनों के बिछुड़ने का ग़म दे गई लाखों लोगों के जीवन को संक्रमण तथा ऑक्सीजन के अभाव ने असमय मृत्यु के आगोश में समा दिया। सर्व ब्राह्मण महासभा ने इस विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाकर उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित श्री शुभेश शर्मन जी ने अपने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण के प्रति अन्य लोगो को भी जागरूक करें।
सर्व ब्राह्मण महासभा ने एक वर्ष में सभी सदस्यों के साथ मिलकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक लाख वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया हुआ है जिसमे करीब अब तक 11 से 12 हजार वृक्षों का वितरण व रोपण किया जा चुका है।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री शुभेश शर्मन जी ने बताया कि वेद पुराणों गीता एवं अन्य धर्म शास्त्रों में यह वर्णित है कि वृक्ष लगाने से जीवन के बहुत सारे दोष पितृदोष वास्तु दोष सबसे छुटकारा मिल जाता है
पीपल को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है। इसलिए पीपल का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार पीपल में मुख्य रूप भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इसके पत्तों, टहनियों यहां तक कि कोपलों में भी देवी-देवताओं का वास माना गया है। मान्यता है कि पीपल के मूल (जड़) में ब्रह्मा, मध्य (बीच) में विष्णु और शीर्ष (सबसे ऊपर) में शिव जी साक्षात् निवास करते हैं।
शाखाओं, पत्तों और फलों में सभी देवताओं का निवास होता है। यह प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से इतना महत्वपूर्ण है कि भगवान कृष्ण गीता में कहते हैं कि, ''वृक्षों में मैं पीपल हूं''। वैज्ञानिक रूप से पीपल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बहुत ऑक्सीजन निर्माण करता है।
और उन्होंने पीपल का वृक्ष लगाकर उन सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि प्रदान की जो अभी कोरोना महामारी से असमय काल के गाल में समा गए थे।
सर्व ब्राह्मण महासभा के सचिव आचार्य पंडित गिरधारी लाल शर्मा जी ने बताया कि हम सभी का सार्थक प्रयास ही पर्यावरण में सुधार ला सकता है तथा यमुना जी के जल को भी पीने योग्य बनाया सकता है । उन्होंने बताया कि
क्षिति, जल, पावक, गगन समीरा।
पंच रचित यह अधम शरीरा।। - (रामचरित मानस)
यदि इन पाँचों तत्वों में से कोई भी एक तत्व प्रदूषित होगा तो निश्चय ही हमारा जीवन भी प्रदूषित होगा। हमारी आने वाली सन्ततियाँ प्रदूषित होंगी। अतः प्रदूषण को रोकने के लिये उन कारकों पर विचार करना होगा, जिससे प्रदूषण बढ़ता जा रहा है उन्होंने बताया कि व्यक्ति एक-दो दिन बिना अन्न जल खाये कुछ दिन तक जीवित रह सकता है परंतु वायु के बिना कुछ क्षण के लिए भी जीवित रह पाना बड़ा मुश्किल है और जैसा कि हम सभी ने इस कोरोना महामारी काल मे ऑक्सीजन की कीमत को समझा और देखा कि एक ऑक्सीजन सिलेंडर जो की हज़ारों रुपयों में भी उपलब्ध नही था वहीं एक वृक्ष अपने जीवन काल मे हमे करोड़ो रूपये की शुद्ध ऑक्सीजन मुफ्त में ही दे देता है अगर हम प्रकृति के पांचो तत्वों को बैलेंस करके नही चलेंगे तो ऐसी ही आपदाओं के हमे सामना करना पड़ता रहेगा। हम सभी को आज विश्व पर्यावरण दिवस पर ये संकल्प लेना होगा कि हम पर्यावरण ध्यान रखेंगे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे अपनी नदियों वन्य जीवों का सरंक्षण करेंगे साफ सफाई स्वच्छता को जीवन शैली में अपनाएंगे।
इस विश्व पर्यावरण कार्यक्रम में आज सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी. राष्ट्रीय स्तर) की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्री शुभेश शर्मन्,राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य पं श्री रामकुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश ओझा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ नीति शर्मा,आचार्य तारा दत्त मिश्रा, राकेश कुमार जी (पत्रकार),ने वृक्षारोपण किया।
श्री अनिल कुशवाहा, ओमप्रकाश गर्ग,राकेश कश्यप, कैलाश राघव, महेश कुमार , नितिन गुप्ता, गनेन्द्र माथुर,जय राघव, योगेश, राकेश, पंकज व अन्य सभी पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार