सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए 516.67 करोड़ रु जारी किए ।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए 516.67 करोड़ रु जारी किए है । इसकी जानकारी देते हुए उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज सदन की बैठक में कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के लिए 516.67 करोड़ रुपए जारी किए है।

Alok Jha
  • Jan 27 2021 7:03PM
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए 516.67 करोड़ रु जारी किए है । इसकी जानकारी देते हुए उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज सदन की बैठक में कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के लिए 516.67 करोड़ रुपए जारी किए है। उन्होंने बताया कि निगम अपने संसाधनों से कर्मचारियों को समय से वेतन देना का हर संभव प्रयास कर रही है।

मेयर जय प्रकाश ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को दिसंबर माह तक का वेतन 228 करोड़ रुपए और डी श्रेणी  कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन 43 करोड़ रूपेय, पैरामेडिकल स्टाफ का दिसंबर माह तक का वेतन 8.07 करोड़ रूपेय, सी श्रेणी के कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन 18.23 करोड़ रूपेय, नर्सों का दिसंबर माह तक का वेतन 24.69 करोड़ रूपेय, शिक्षकों का दो माह अगस्त व सितंबर माह का वेतन 120.46 करोड़ रूपेय, बी श्रेणी के कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन 8.64 करोड़ रूपेय, रेजिडेंट डॉक्टरों का नवंबर माह का वेतन 6.18 करोड़ रूपेय, ए श्रेणी के कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन 4.25 करोड़ रूपेय व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जुलाई माह की पेंशन 55.15 करोड़ रूपेय जारी कर दी गई है।

महापौर जय प्रकाश ने सभी कर्मचारियों से अपनी हड़ताल खत्म कर कार्य पर वापस लौटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की सभी समस्याओं से अवगत है और सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही मेयर श्री जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार निगमों का बकाया फंड ना देकर इन्हें पंगु बनाना चाहती है ताकि निगम दिल्ली के नागरिकों के लिए विकास कार्य व अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन ना दे पाए।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार